Monday, 2 September 2019

UP Scholarship 2019-20 Renewal Form Kaise bhare ||How to Fill Up Scholarship 2019-20 Renewal Form||

[आवेदन करें] Up Scholarship Form Online 2019-20 कैसे भरे? UP Scholarship Registration In Hindi


for any problem ke liye contact kare Email id : preparationbysdgupta@gmail.com

                             YOUTUBE CHANNEL LINK

→➡️ https://youtu.be/AFIrnmnSFww

उत्तर प्रदेश सरकार प्रदेश के ऐसे विद्यार्थी जिन की आर्थिक स्थिति मजबूत नहीं है। स्कॉलरशिप प्रदान करती है। Up Scholarship की सहायता से आर्थिक रुप से कमजोर विद्यार्थी आसानी से अपना अध्ययन जारी रख सकते हैं। परीक्षाएं खत्म होने के बाद अब नया सत्र शुरू हो चुका हैं। इसी के साथ ही Up Scholarship फॉर्म भी ऑनलाइन भरे जाने लगे हैं। ऐसे में यदि आप भी स्कॉलरशिप के लिए आवेदन करना चाहते हैं। तो यहां पर बताए जा रहे हैं आसान से तरीके का उपयोग करके आप Up Scholarship Form Online भर सकते हैं। और उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा प्रदान की जा रही सहायता राशि को प्राप्त कर सकते हैं।
 caption
आप इस आर्टिकल के माध्यम से UP Scholarship Scheme 2019 क्या है? UP Scholarship 2019-20 फॉर्म कैसे भरें? UP Scholarship 2019-20 Application Form कैसे भरतें हैं? और ऑनलाइन UP Scholarship Yojana 2019 में अप्लाई करने के लिए आपको कौन कौन से डाक्यूमेंट्स की जरूरत पड़ेगी आदि की पूरी जानकारी स्टेप बाय स्टेप प्राप्त करेगें।
महत्वपूर्ण तिथियां – Up Scholarship रजिस्ट्रेशन 1 जुलाई 2019 से शुरू है। और अलग अलग कक्षाओं की लास्ट डेटअलग अलग हैं।
नोट – बहुत से लोग पूछ रहे हैं कि उत्तर प्रदेश स्कॉलरशिप ऑनलाइन अप्लाई करने की डेट बढ़ेगी या नहीं। तो आप सभी ये मान के चलिए डेट बढ़ने वाली नही है। जितनी जल्दी हो सके उतनी जल्दी स्कॉलरशिप के लिए अप्लाई कर दीजिए।




नोट – यदि आप अपने आप फॉर्म न भर पायें। तो किसी नजदीकी शॉप से फॉर्म ऑनलाइन भरवा सकतें हैं। कृपया गलत – सलत फॉर्म भरने की कोशिश न करें। अन्यथा बाद में आपको परेशानी हो सकती है। साथ ही हो सकता है , आप को स्कालरशिप मिल भी न पाए। इसलिए सावधानी बरतें।
[आवेदन करें] Up Scholarship Form Online 2019-20 कैसे भरे? UP Scholarship Registration In Hindi
  1. रजिस्ट्रेशन करना –
  2. रजिस्ट्रेशन करने के बाद लॉग इन करके अपना पूरा बायोडाटा फिलअप करना और फिर फॉर्म सबमिट करना।
  3. फॉर्म सम्मिट करने के बाद फाइनल प्रिंट आउट निकाल कर कॉलेज में जमा करना। और स्कूल या संस्था द्वारा आपके फॉर्म को वेरीफाई करना।
  4. आपके फॉर्म की स्क्रूटिनी की जाती है।
  5. इस स्टेप में आपके योग्यता और फॉर्म की जाँच डिस्ट्रिक्ट वेलफेयर समिति द्वारा की जाती है।
  6. और लास्ट में सारी प्रोसेस सफलता पूर्वक पूरी होने पर आपके अकाउंट में पैसे जमा कर दिए जाते हैं।

Up Scholarship Form Online 2019-20 के लिए रजिस्ट्रेशन करना –

फर्स्ट स्टेप सबसे पहले आपको Up Scholarship की ऑफिसियल वेबसाइट scholarship.up.nic.in पर जाना होगा। आप यहां पर क्लिक करके भी डायरेक्ट इस वेबसाइट पर जा सकते हैं।
[आवेदन करें] Up Scholarship Form Online 2019-20 कैसे भरे? UP Scholarship Registration In Hindi
वेबसाइट पर जाने के बाद Student Option पर क्लिक करें । इसके ड्राप डाउन मेनू में से आपको न्यू रजिस्ट्रेशन पर क्लिक करना है। अब आप अपने कास्ट के आधार पर फार्म को सेलेक्ट करें। यहां पर तीन कैटेगरी आपको मिलेंगी –
  1. SC ST जर्नल
  2. OBC और
  3. माइनॉरिटी कैटेगरी
Up Scholarship
अब आपके सामने नीचे दिखाए गए इमेज की तरह एक फॉर्म खुलकर आएगा। इससे आप पूरी सावधानी पूर्वक भरे। आप इस फॉर्म को भरने के लिए अपनी हाई स्कूल मार्कशीट का उपयोग करें। साथ ही आप इस फॉर्म में जो पासवर्ड डाल रहे हैं। उसे अच्छी तरह से कही लिख कर रख ले।
Up Scholarship
फार्म भरने के बाद आप सबमित पर क्लीक करे। समित होने के बाद आपका रजिस्ट्रेशनहो जायेगा। साथ ही निचे दिखाई गई इमेज की तरह फॉर्म ओपन होगा। आप इसे प्रिंट कर ले या स्क्रीन शॉट लेकर सेव कर ले अथवा रजिस्ट्रेशन नंबर लिख कर रख ले।
उत्तर प्रदेश स्कालरशिप फॉर्म ऑनलाइन कैसे भरे

Up Scholarship Form Online 2019-20 साईट पर लॉग इन करके अपना पूरा बायोडाटा फिलअप करना –

सेकंड स्टेप फार्म रजिस्ट्रेशन करने के बाद अब आपको अपने अकाउंट में लॉगिन करके फार्म भरना है। इसके लिए सबसे पहले अपने यूजर नेम और पासवर्ड के द्वारा लॉगिन करें।
यहां लोगिन करने के बाद आपको नीचे दिखाए गई इमेज की तरह फॉर्म खुल कर आएगा। इसमें आप अपने हिसाब से सेलेक्ट करें।
उत्तर प्रदेश स्कालरशिप फॉर्म ऑनलाइन कैसे भरे
  • जैसे यदि आप पहली बार रजिस्ट्रेशन करने जा रहे हैं। तो नवीन पर और यदि आपको पहले से रजिस्ट्रेशन है तो नवीनीकरण पर क्लिक करें।
  • आप कक्षा 10 या इससे पहले कक्षाओं में है तो पूर्व दशम
  • 10 से ऊपर की कक्षाओं के लिए दशमोत्तर और
  • बीटीसी के लिए बीटीसी पर टिक करें।
  • इसके पश्चात आप अपनी रजिस्ट्रेशन संख्या भरें। दूसरे कॉलम में अपनी जन्म तिथि भरें।
  • अब आप अपना पासवर्ड डालें। और इसके पश्चात आपको नीचे ऑप्शन में कैप्चा कोड भरकर सबमिट कर दें।
  • समिट करने के बाद आप अपने अकाउंट में लॉगिन हो जाएंगे। अब यहां पर आप को बारी-बारी से सभी स्टेट्स को फॉलो करना है।
up scholarship
आपका पहला और दूसरा स्टेट पूरा हो चुका है। अब आप को छात्रवृति हेतु आवेदन पत्र भरना होगा। आवेदन फॉर्म में सभी जानकारी सावधानी पूर्वक भरें। कोई गलती नहीं करें। सबमिट करने से पहले एक बार सब डिटेल्स चेक कर लें।
आप फॉर्म प्रिंट करके भी अपनी पूरी डिटेल्स चेक कर सकतें हैं।
3 . आवेदन पत्र भरने के बाद आपको अपनी फोटो अपलोड करनी होगी।
उत्तर प्रदेश स्कालरशिप फॉर्म ऑनलाइन कैसे भरे
4. फोटो अपलोड करने के बाद यदि आपकी आवेदन पत्र में कोई संशोधन करना है। तो आप इसे संशोधित कर सकते हैं।
5. संशोधन करने के बाद आप अपनी दी हुई सारी जानकारी को चेक करने के लिए इसका प्रिंट आउट निकाल कर चेक कर सकते हैं।
6. आवेदन पत्र प्रिंट आउट करके इसे पूरी सावधानी पूर्वक जांच करने के पश्चात आपको इसे फाइनल सबमिट करना होगा।

Up Scholarship Form Online 2019-20 फॉर्म का प्रिंट आउट निकाल कर कॉलेज में जमा करना –

जब आप अपना आवेदन पत्र पूरी तरह से जांच करके सबमिट कर देंगे। तो आप अपने अकाउंट में 3 दिनों के पश्चात लॉगिन करके संस्था में जमा करने के लिए आवेदन पत्र प्रिंट कर सकते हैं।
लास्ट स्टेप में आपको संस्था में जमा करने के लिए प्रिंट किए हुए आवेदन में जरूरी दस्तावेज लगाने के पश्चात इसे आप अपने स्कूल में जमा कर दें। साथ ही स्कूल से रसीद जरुर प्राप्त कर लें।
जिसके बाद आपकी पूरी डिटेल्स चेक करने के बाद आपकी स्कूल और संस्था इसे समाज कल्याण विभाग के लिए फॉरवर्ड कर देगा।
दोस्तों इस तरह से आप Up Scholarship Form Online 2019-20 का फॉर्म ऑनलाइन भर सकते है ।और Up Scholarship से आर्थिक सहायता प्राप्त कर सकते है। आपको हमारी यह पोस्ट कैसी लगी कमेंट करके जरूर बताएं। यदि आपका किसी भी प्रकार का सवाल है। तो कमेंट बॉक्स में कमेंट करके पूछ सकते हैं।। धन्यवाद ।।

3 comments:

Uses and Difference of Concave and Convex Mirror [उत्तल अवतल दर्पण का प्रयोग एवं अंतर]

        उत्तल अवतल दर्पण का प्रयोग एवं अंतर >>>> उत्तल दर्पण का प्रयोग [ Use of Convex Mirror ] (1) . वाहनों के पशच दृश्य दर्प...