{Question - 1 }
>>>>> प्रकाश का परावर्तन से आप क्या समझते है ? परिभाषा दीजिये |
(Answer -1 )
प्रकाश का परावर्तन = जब प्रकाश - किरण किसी चमकदार तल पर आपतित होती है , तो वह तल से टकराकर उसी माध्यम में वापस लौट जाती है |
यह प्रकाश का परावर्तन कहलाता है |
{ Question - 2 }
>>>>> प्रकाश के परावर्तन के नियम लिखिए ?
(Answer -2 )
प्रकाश के परावर्तन के 2 नियम होते है -
1. आपतित किरण , परावर्तित किरण ओर आपतन बिंदु पर खींचा गया अभिलंब एक ही तल में होते है |
2. आपतन कोण तथा परावर्तन कोण आपस मे बराबर होते है |
आपतन कोण = i , ओर परावर्तन कोण = r
आपस मे बराबर होते है |
{Question -3 }
>>>>>> प्रदीप्त तथा अदिप्त वस्तुएँ क्या होती हैं ?
(Answer - 3 )
प्रदीप्त वस्तुएँ - वे वस्तुएं जो स्वत प्रकाश का उत्सर्जन करती हैं , उन्हें प्रदीप्त वस्तुएं कहते हैं |
जैसे = सूर्य , मोमबत्ती , बल्ब , आदि।
अदिप्त वस्तुएं = वे वस्तुएं जो स्वत प्रकाश का उत्सर्जन नहीं कर सकती हैं बल्कि प्रदीप्त वस्तुओं की सहायता से दिखलाई देती हैं उन्हें अदिप्त वस्तुएँ कहते हैं ।
जैसे = चंद्रमा , पृथ्वी , मेज , कुर्सी , आदि ।
{Question - 4 }
>>>>> प्रकाश के गुण कौन कौन से होते है ?
(Answer - 4 )
1. प्रकाश विधुत चुम्बकीय तरंग के रूप में चलता है |
2. प्रकाश एक सरल रेखा में गति करता है।
3. प्रकाश निर्वात में भी चल सकता है।
4. प्रकाश की चाल 3×10*8 m/sec होती है।
5. दृश्य प्रकाश का तरंगदैधर्य 3900 ऐंग्स्ट्रॉम से 7800 ऐंग्स्ट्रॉम तक होता है ।

No comments:
Post a Comment